राजस्थान

RBSE 2026 टाइम टेबल की जानकारी ने छात्रों में बढ़ाई उत्सुकता, कब आएगा PDF जानने के लिए क्लिक करें

RBSE 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की टाइम टेबल जारी करने वाला है। राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा समय-सारिणी ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी। छात्र और अभिभावक समय पर परीक्षा की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करें। टाइम टेबल में प्रत्येक विषय की परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे, ताकि छात्र अपनी तैयारी सही समय पर कर सकें।

बोर्ड परीक्षा इस बार पहले आयोजित की जाएँगी

कुछ दिनों पहले राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पहले आयोजित की जाएँगी। बोर्ड ने अंतिम तैयारियाँ शुरू कर दी हैं और उम्मीद है कि समय-सारिणी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इस बार परीक्षा की तारीखें विषयवार जारी की जाएँगी, जिससे छात्रों को अपनी पढ़ाई और तैयारी को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। बोर्ड के इस फैसले से छात्रों को समय पर परीक्षा की तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा और परीक्षा के दिन तनाव कम होगा।

अगले सत्र से बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित की जाएँगी

राजस्थान बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया है, जो कि CBSE बोर्ड जैसी व्यवस्था के अनुसार होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार, अगले सत्र (2026) से बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जिसे मुख्य परीक्षा माना जाएगा। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, मई-जून में पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी छात्रों के लिए पहला चरण अनिवार्य है। पुनः परीक्षा में वे छात्र भाग ले सकेंगे जिन्होंने किसी तीन विषयों में अपने अंक सुधारना चाहते हैं। इसके अलावा, जो छात्र किसी विषय में फेल हुए या सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले हैं, वे भी तीन विषयों की पुनः परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

पिछले सत्र की तरह, राजस्थान बोर्ड इस बार भी सभी विषयों की परीक्षाओं को एक ही शिफ्ट में आयोजित करेगा। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखें ताकि उन्हें परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी मिलती रहे। समय-सारिणी के अनुसार तैयारी करने से छात्रों को अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से योजना बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, विषयवार परीक्षा तिथियों और अन्य निर्देशों की जानकारी समय पर प्राप्त करने से परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button